Bihar Old Age Pension: बिहार में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि बढ़ाने का प्लान बन रहा है। अभी बुजुर्गों को 400 रुपये प्रति महीना पेंशन मिलता है, जिसे बढ़ाकर 1000 रुपये करने का प्रस्ताव है। यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद हो सकता है। योजना को अगले वित्तीय वर्ष से लागू करने की उम्मीद है।
पेंशन राशि बढ़ाने की तैयारी
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2019-20 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत बुजुर्गों को चार सौ रुपये पेंशन दी जा रही थी, लेकिन लंबे समय से इसकी रकम बढ़ाने की मांग हो रही थी। समाज कल्याण विभाग ने पहले ही सुझाव दिया था कि इसे आठ सौ रुपये किया जाए। अब इसे बढ़ाकर हजार रुपये करने का सोचा जा रहा है।
सरकार पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
वित्त विभाग अभी इस बात पर काम कर रहा है कि पेंशन राशि को बढ़ाने से सरकारी खजाने पर कितना असर पड़ेगा। इसके बाद उच्च स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। 2022-23 में 42.60 लाख बुजुर्ग इस योजना के तहत पेंशन पा रहे थे। यह संख्या 2024-25 तक और बढ़ चुकी है।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ
यह योजना वैसे बुजुर्गों के लिए है, जिन्हें किसी अन्य सोर्स से पेंशन नहीं मिलता। इसके तहत 60 से 79 साल के वृद्धों को 400 रुपये और 80 साल से ज्यादा के वृद्धों को 500 रुपये हर महीने बैंक खाते में मिलता है। योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन और आधार सत्यापन जरूरी है।
- Bihar ITI Counselling 2026 Kaise Kare? Choice Filling, Trade Selection aur College Preference Ki Complete Jankari .
- Bihar BEd Counselling 2026: Bihar BEd Counselling Kaise Kare? जानिए Complete Counselling Process Step By Step
- Bihar Bijli Complaint Online 2026: बिजली नहीं आ रही, बिल ज्यादा आया या मीटर खराब है? ऐसे दर्ज करें शिकायत
- Pm Kisan 23th Installment Released Now: PM Kisan Payment Status Check Online 2026, जानें ₹2000 की किस्त आई या नहीं
- RTPS view button not showing rejection reason – RTPS में View बटन क्लिक करने पर रिजेक्शन का कारण न दिखना।