RTPS Bihar (Right to Public Service) बिहार सरकार का ऑनलाइन पोर्टल है, यहाँ से जाति, आय, निवास, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए घर बैठे online apply किया जा सकता है। पहली बार आए हैं? नीचे apply से लेकर download तक हर step आसान भाषा में समझाया गया है। पुराने आवेदक सीधे status check या certificate download section पर जा सकते हैं।

Quick Links
Direct Certificate Download
Direct Certificate Download: अपना Application ID (Submission ID) तैयार रखें और यहाँ click करके official portal पर सीधा certificate download करें। Download में दिक्कत आए तो status check और download guide पढ़ें, Delivered लिखा होने पर भी download न होने का solution बताया गया है।
RTPS Bihar एक नज़र में
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| पोर्टल | ServicePlus (RTPS 1, 2, 3, 4) |
| Official website | serviceonline.bihar.gov.in |
| Helpline | 1800-345-6215 (टोल-फ्री) |
| serviceonline.bihar@gov.in | |
| मुख्य सेवाएँ | जाति, आय, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र |
कौन-कौन से प्रमाणपत्र मिलते हैं
RTPS portal पर अलग-अलग विभागों की सेवाएँ मिलती हैं। नीचे मुख्य प्रमाणपत्रों की सूची है, हर एक पर click करके विस्तार से guide पढ़ें।
जाति प्रमाणपत्र (Caste Certificate)
SC, ST और OBC वर्ग के लिए आरक्षण का लाभ लेने हेतु ज़रूरी, शिक्षा, सरकारी नौकरी और योजनाओं में माँगा जाता है। जाति प्रमाणपत्र online कैसे बनाएं, पूरी प्रक्रिया यहाँ पढ़ें।
आय प्रमाणपत्र (Income Certificate)
छात्रवृत्ति, फीस में छूट और सरकारी योजनाओं के लिए माँगा जाता है। आय प्रमाणपत्र online apply, step-by-step guide।
निवास प्रमाणपत्र (Residence Certificate)
बिहार का स्थायी निवासी होने का सबूत, school admission और सरकारी नौकरी में अनिवार्य। निवास प्रमाणपत्र कैसे बनाएं।
EWS प्रमाणपत्र
सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ EWS प्रमाणपत्र से मिलता है। EWS certificate कैसे बनाएँ, इस लेख में आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई है।
OBC NCL प्रमाणपत्र
केंद्रीय और राज्य स्तर की नौकरियों में OBC आरक्षण के लिए Non Creamy Layer प्रमाणपत्र चाहिए होता है। OBC NCL certificate कैसे बनता है, यहाँ विस्तार से पढ़ें।
जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate)
नवजात शिशु का पंजीकरण और जन्म प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन उपलब्ध है। जन्म प्रमाणपत्र download Bihar गाइड में download की प्रक्रिया दी गई है।
मृत्यु प्रमाणपत्र (Death Certificate)
संपत्ति उत्तराधिकार, बीमा दावा और पेंशन जैसे कार्यों के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र आवश्यक होता है। इसके ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के नए पोर्टल वाले लेख में मिलेगी।
Online Apply कैसे करें
- Official website पर जाकर Apply Online पर click करें।
- JanParichay (MeriPehchaan) से login करें, नया account OTP से कुछ मिनट में बन जाता है।
- राज्य के रूप में Bihar चुनें और सेवा select करें।
- Form में नाम, पता, Aadhaar और mobile number सही-सही भरें।
- Documents scan करके upload करें, photo साफ़ और पढ़ने लायक हो।
- Submit से पहले सारी जानकारी दोबारा check करें।
- Application ID note कर लें, status और download में यही काम आएगी।
Status Check & Download
- Portal पर Track Application Status पर click करें।
- Application ID दर्ज करके Submit करें।
- Approved होते ही certificate PDF में download हो जाएगा।
ताज़ा लेख
-
TRE 4.0 Exam Date 2026: Form Band, Ab Pariksha Kab Hogi, Admit Card Kab Aayega
-
RRB JE Answer Key 2026: Kab Aayegi, Objection Kaise Karein, Apne Marks Kaise Jodein
-
BSEB Dummy Admit Card 2027: 10th 12th Download, Naam Photo Me Galti Ho To Sudhar Kaise Karein
-
Bihar Board Sent-up Exam November 2026: Routine Aur Fail Rule, Fail Hue To Final Exam Ka Admit Card Nahi Milega
-
Chhath Special Trains 2026: Delhi, Mumbai, Punjab, Kerala Se Bihar, Puri Train List Aur Booking
-
Bihar Ki Beti Startup Yojana 2026: Betiyon Ko ₹2 Lakh Tak, Kaun Apply Kar Sakegi, Avedan Kab Shuru Hoga
ज़रूरी Documents
| प्रमाणपत्र | मुख्य Documents |
|---|---|
| जाति प्रमाणपत्र | Aadhaar card, पुराना जाति प्रमाणपत्र, निवास सबूत, photo |
| आय प्रमाणपत्र | Aadhaar card, आय का सबूत, निवास सबूत, photo |
| निवास प्रमाणपत्र | Aadhaar card, बिजली बिल/राशन कार्ड, photo |
Fees और समय सीमा
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| आवेदन शुल्क | सेवा के अनुसार, portal पर दिखेगा, वही अंतिम मानें |
| प्रमाणपत्र मिलने का समय | आम तौर पर 7 से 15 दिन |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
RTPS Bihar क्या है?
RTPS का अर्थ है Right to Public Service। यह बिहार सरकार की योजना है जिसके तहत नागरिकों को निर्धारित समय में सरकारी सेवाएँ मिलने का अधिकार मिलता है। ServicePlus पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RTPS पर apply करने के लिए क्या login ज़रूरी है?
अधिकांश सेवाओं के लिए JanParichay (MeriPehchaan) अकाउंट से login करना होता है। नया अकाउंट मोबाइल नंबर पर आए OTP से कुछ ही मिनट में बन जाता है।
Application ID खो जाए तो क्या करें?
Application ID आपके registered मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजी जाती है। वहाँ न मिले तो पोर्टल पर अपने login से dashboard में पुराने आवेदन देख सकते हैं। अंतिम विकल्प के रूप में हेल्पलाइन 1800-345-6215 पर संपर्क करें।
Certificate download क्यों नहीं हो रहा है?
इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे browser की समस्या, अधूरा download या पोर्टल पर तकनीकी गड़बड़ी। पहले दूसरा browser या मोबाइल से प्रयास करें। Status में Delivered लिखा होने पर थोड़ी देर बाद पुनः कोशिश करें।
आवेदन reject हो जाए तो क्या करना चाहिए?
Status में reject होने का कारण लिखा होता है जैसे गलत document या अधूरी जानकारी। कारण समझकर सही कागज़ात के साथ दोबारा आवेदन किया जा सकता है।
क्या जाति, आय और निवास तीनों के लिए अलग अलग apply करना होगा?
हाँ, हर प्रमाणपत्र के लिए अलग आवेदन करना होता है। लेकिन आप एक ही login से एक के बाद एक कई सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या यह सरकारी वेबसाइट है?
नहीं। biharrtps.in एक निजी सूचना ब्लॉग है जो RTPS संबंधी जानकारी सरल भाषा में समझाता है। सरकारी कार्यों के लिए हमेशा official website का ही उपयोग करें।
मदद के लिए कहाँ संपर्क करें?
आप RTPS हेल्पलाइन 1800-345-6215 पर कॉल कर सकते हैं या serviceonline.bihar@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के RTPS counter या CSC center पर जाकर भी सहायता ली जा सकती है।
मदद कहाँ मिलेगी
- Helpline: 1800-345-6215
- Email: serviceonline.bihar@gov.in (Application ID ज़रूर लिखें)
- RTPS Counter / CSC Center पर जाकर भी सहायता ले सकते हैं।
ध्यान रहे, biharrtps.in बिहार सरकार की official website नहीं है।
अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026





