Bihar Railway Update: रेलवे की तरफ से 2 जोड़ी यात्री रेलगाड़ियों का ठहराव 5 हॉल्ट पर करने का निर्णय लिया गया है. 2 से 28 फरवरी तक यह सुविधा मिल सकेगी. पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि 2 जोड़ी यात्री रेलगाड़ियों का 5 हॉल्ट पर 2-2 मिनट के लिए ठहराव होगा. इन 5 हॉल्ट में करौटा, चंपापुर, मंझौली ग्राम, सालिमपुर बिहार और बुद्धदेवचक यादवनगर शामिल है.
पटना-मोकामा मेमू की समय सारणी
जानकारी के अनुसार, (रेलगाड़ी नंबर 63221) मोकामा-पटना मेमू सुबह 6:17 बजे चंपापुर, 6:24 बजे सालिमपुर बिहार, 6:27 बजे करौटा, 6:30 बजे मंझौली ग्राम और 6:42 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट पर रुकेगी. जबकि (रेलगाड़ी नंबर 63222) पटना-मोकामा मेमू शाम 6:51 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 7:3 बजे मंझौलीग्राम, 7:06 बजे करौटा, 7:09 बजे सालिमपुर बिहार और 7:15 बजे चंपापुर हॉल्ट पर रुकेगी.
Also Read
झाझा-दानापुर तेज यात्री रेलगाड़ी की समय सारणी
(रेलगाड़ी नंबर 53203) झाझा-दानापुर तेज यात्री रेलगाड़ी की बात करें तो, सुबह 6:32 बजे चंपापुर, 6:40 बजे सालिमपुर बिहार, 6:48 बजे मंझौली ग्राम और 7:02 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट पर रुकेगी. जबकि (रेलगाड़ी नंबर 53204) दानापुर-झाझा तेज यात्री रेलगाड़ी शाम 6:34 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 6:50 बजे मंझौली ग्राम, 6:58 बजे सालिमपुर बिहार और 7.05 बजे चंपापुर हॉल्ट पर रुकेगी.
2 फरवरी से आरंभ होगी परीक्षा
बिहार में 2 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा आरंभ होगी, जो कि 13 फरवरी तक चलेगी. इस परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे. इसके बाद 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा आरंभ होगी जो कि 25 फरवरी तक चलेगी. इस परीक्षा में लगभग 16 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे.
परीक्षा को लेकर ही रेलवे ने रेलगाड़ियों के ठहराव का निर्णय लिया है. इस दौरान विद्यार्थियों को किसी भी तरह की कठिनाई नहीं झेलनी पड़े, ऐसे में 5 हॉल्ट पर ठहराव का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर आवश्यकता पड़ी तो डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है.
- RTPS view button not showing rejection reason – RTPS में View बटन क्लिक करने पर रिजेक्शन का कारण न दिखना।
- RTPS application status under process long time – RTPS आवेदन की स्थिति लंबे समय से Under Process होने पर क्या करें।
- Rejected by KC meaning in RTPS Bihar – RTPS बिहार में Rejected by KC का वास्तविक मतलब क्या है।
- RTPS application name mismatch correction – RTPS आवेदन में नाम की गलती Mismatch को कैसे सुधारें।
- RTPS married woman application father vs husband documents – विवाहित महिला के आवेदन में पिता बनाम पति के दस्तावेज़ों का नियम।