Bihar Train Update: सीवान से चलने वाली कई रेल सेवाएँ स्थगित, 16 फरवरी तक नहीं चलेगी सीवान-गोरखपुर कैंट यात्री ट्रेन

Rate this post

Bihar Train Update: सीवान से चलने वाली रद्द की गईं कई यात्री रेलगाड़ियों की अवधि अब और बढ़ा दी गई है. इस फैसले का सीधा असर उन हजारों सफर करने वालों पर पड़ रहा है. जो रोजाना नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई या अन्य जरूरी कामों के लिए रेल यातायात पर निर्भर हैं. खासकर रोज सफर करने वाले कर्मचारी और छात्र सबसे अधिक परेशान नजर आ रहे हैं.
वाराणसी रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सीवान से चलने वाली कुल चार यात्री रेलगाड़ियों को फरवरी माह के मध्य तक निलंबित रखने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि 02 फरवरी से 16 फरवरी तक 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट यात्री गाड़ी स्थगित रहेगी. जबकि 01 फरवरी से 15 फरवरी तक 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान यात्री गाड़ी का संचालन नहीं होगा.
समस्तीपुर-सीवान यात्री गाड़ी भी 16 फरवरी तक स्थगित
इसके अलावा 55122 सीवान-समस्तीपुर यात्री गाड़ी और 55121 समस्तीपुर-सीवान यात्री गाड़ी भी 02 से 16 फरवरी तक निलंबित रहेंगी. रेलवे प्रशासन के अनुसार संसाधनों के समायोजन और परिचालनिक कारणों के चलते यह कदम उठाया गया है.
ट्रेनों के स्थगित होने से सीवान, गोरखपुर और समस्तीपुर रेलखंड पर रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई कर्मचारी समय पर अपने दफ्तर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं छात्र अपनी कक्षाओं और परीक्षाओं के लिए निजी साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं.
यात्रियों ने क्या कहा?
यात्रियों का कहना है कि बस या निजी वाहन से सफर करने पर न केवल अतिरिक्त समय लगता है, बल्कि किराए में भी जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है. खासतौर पर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद परेशान करने वाली बन गई है.
रेलवे की सलाह- यात्रा से पहले ले लें रेलगाड़ियों की जानकारी
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि या तो जल्द निलंबित ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाए या फिर वैकल्पिक यात्री गाड़ियों की व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. फिलहाल रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित रेल सेवाओं की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करें.

BiharRTPS.in as a bridge. It provides an easy and direct way to reach the official RTPS Bihar portal, where you can: Apply for important certificates like income, caste, and residence proof. Find helpful guidelines to fill out application forms accurately.

Leave a Comment