Bollywood News Update: मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के निवास के बाहर देर रात गोलीबारी की घटना ने बॉलीवुड हलकों में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि इस वारदात में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस और अपराध शाखा मामले की गहन जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है।
रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी: रविवार की सुबह फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त हलचल मच गई, जब मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। बताया गया कि जुहू इलाके में उनके घर के बाहर देर रात गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। अब इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मुंबई पुलिस और अपराध शाखा हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है, ताकि गोलीबारी के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
Also Read
देर रात हुई वारदात
स्थानीय लोगों के अनुसार, आधी रात के बाद गोली जैसी आवाजें सुनते ही पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। सुबह तक पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे एरिया की तलाशी ली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वारदात रविवार रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच हुई है। दावा किया जा रहा है कि चार गोलियों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन गोलीबारी किसने की और कितने लोग इसमें शामिल थे, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। आरोपी घटना के बाद फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस की आधिकारिक पुष्टि
मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने भी गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इमारत पर किसी ने गोली चलाई है। मामले की जांच के लिए जोनल पुलिस और अपराध शाखा को लगाया गया है।
100 से अधिक सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
रोहित शेट्टी के आवास में दो एंट्री गेट हैं और पूरी इमारत में 10 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जांच के तहत अपराध शाखा की 4 से 5 टीमें आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस हमलावरों के फरार होने के रास्ते का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।
- RTPS view button not showing rejection reason – RTPS में View बटन क्लिक करने पर रिजेक्शन का कारण न दिखना।
- RTPS application status under process long time – RTPS आवेदन की स्थिति लंबे समय से Under Process होने पर क्या करें।
- Rejected by KC meaning in RTPS Bihar – RTPS बिहार में Rejected by KC का वास्तविक मतलब क्या है।
- RTPS application name mismatch correction – RTPS आवेदन में नाम की गलती Mismatch को कैसे सुधारें।
- RTPS married woman application father vs husband documents – विवाहित महिला के आवेदन में पिता बनाम पति के दस्तावेज़ों का नियम।