Chhath Special Trains 2026: Delhi, Mumbai, Punjab, Kerala Se Bihar, Puri Train List Aur Booking

छठ के लिए इस बार रेलवे ने बिहार आने वालों को बड़ी राहत दी है। त्योहार के सीजन में रेलवे हजारों Special Train फेरे चला रहा है, जिनमें सिर्फ Northern Railway ही 6,200 से अधिक फेरे चलाएगा और Central Railway की गिनती से लगभग 580 Festival Special Trains घोषित हो चुकी हैं। इस लेख में दिल्ली, मुंबई, पंजाब, केरल, कर्नाटक व गुजरात से पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, भागलपुर, बरौनी व जयनगर के लिए प्रमुख ट्रेनों की पूरी सूची, नंबर, चलने के दिन व Booking का तरीका मिलेगा।

छठ की छुट्टियों की पूरी जानकारी के लिए Bihar School Holiday November 2026 वाली हमारी रिपोर्ट भी पढ़ें।

Last Updated: 24 अक्टूबर 2026। रेलवे नई Special Trains घोषित करता है तो सूची अपडेट होगी।

ताज़ा जानकारी (LIVE Updates)

  • 23 अक्टूबर 2026। Northern Railway इस सीजन में 6,200 से अधिक Special Train फेरे चलाएगा, जिनमें 42 नई नियमित ट्रेनें हैं। यह संख्या पिछले साल के 4,666 फेरों से लगभग 30 प्रतिशत अधिक है।
  • 24 अक्टूबर 2026। मुंबई से दानापुर वाली 01143 समेत कई ट्रेनों में लंबी Waiting List है, जहां सीट दिखे वहां तुरंत Booking कर लें।

एक नजर में जरूरी जानकारी

छठ की तारीख नहाय खाय 13 नवंबर, खरना 14 नवंबर, संध्या अर्घ्य 15 नवंबर, उषा अर्घ्य 16 नवंबर 2026
कुल Special Trains Northern Railway के 6,200 से अधिक फेरे, Central Railway की लगभग 580 Festival Special Trains समेत हजारों फेरे
Booking कब से शुरू इन ट्रेनों का आरक्षण 2 अक्टूबर 2026 से खुला है
Booking कहां से होगी IRCTC वेबसाइट और ऐप, RailOne ऐप, रेलवे PRS काउंटर
प्रमुख रूट दिल्ली से पटना व भागलपुर, मुंबई से दानापुर, पंजाब से समस्तीपुर व जयनगर, केरल से पटना व बरौनी

दिल्ली से बिहार के लिए Special Trains

दिल्ली व आनंद विहार से सबसे अधिक Special Trains हैं। सबसे तेज विकल्प नई दिल्ली से पटना की Vande Bharat Festival Special है, जो लगभग 13 घंटे में पहुंचाती है।

Train नंबर कहां से कहां तक चलने के दिन और अवधि समय
02252 / 02251 नई दिल्ली से पटना (Vande Bharat Special) सोमवार, बुधवार, शनिवार। 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026। वापसी मंगलवार, गुरुवार, रविवार को 26 नवंबर तक नई दिल्ली से 08:35, पटना 21:30। वापसी पटना से 10:00, नई दिल्ली 23:30
04062 / 04061 आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर प्रतिदिन। 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026। वापसी 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक आनंद विहार से 12:00, भागलपुर अगले दिन 13:30। वापसी 16:30, आनंद विहार अगले दिन 20:00
04028 / 04027 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर हर सोमवार। 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक कुल 9 फेरे समय IRCTC पर जांचें
04008 / 04010 आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक कुल 5 फेरे तारीख व समय IRCTC पर जांचें

Vande Bharat अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बक्सर व आरा रुकती है, भागलपुर वाली ट्रेन किऊल, नवादा व गया होकर जाती है।

मुंबई और गुजरात से बिहार के लिए Trains

Train नंबर कहां से कहां तक चलने के दिन और अवधि समय
01143 / 01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से दानापुर प्रतिदिन। 9 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026। वापसी 10 अक्टूबर से 22 नवंबर तक मुंबई से 10:30, दानापुर अगले दिन 21:50। वापसी दानापुर से 00:10
09073 और 09071 उधना से जयनगर (अनारक्षित Special) 25 अक्टूबर 2026 को दो फेरे। वापसी 09074 और 09072 से 27 अक्टूबर को 09073 सुबह 09:50 बजे, 09071 दोपहर 03:45 बजे उधना से

ट्रेन 01143 में 3AC के 4, Sleeper के 11, General के 5 व Second Seating के 2 कोच हैं। यह थाने, कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, बक्सर व आरा रुकती है। उधना वाली ट्रेनों का टिकट UTS ऐप या काउंटर से मिलेगा।

पंजाब से बिहार के लिए Special Trains

Train नंबर कहां से कहां तक चलने के दिन और अवधि समय
04731 / 04732 श्रीगंगानगर से समस्तीपुर हर रविवार। 18 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक 7 फेरे। वापसी हर मंगलवार, 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक समय IRCTC पर जांचें
04640 / 04639 छेहरटा अमृतसर से मुजफ्फरपुर हर सोमवार। 19 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026। वापसी हर मंगलवार, 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक छेहरटा से 08:35, मुजफ्फरपुर अगले दिन 13:10। वापसी 16:00, छेहरटा अगले दिन 21:30
04652 / 04651 अमृतसर से जयनगर शुक्रवार, रविवार, बुधवार। 16 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026। वापसी रविवार, मंगलवार, शुक्रवार, 18 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक अमृतसर से 10:55, जयनगर अगले दिन 20:00। वापसी 04:15, अमृतसर अगले दिन 15:00

अमृतसर से जयनगर वाली ट्रेन दिल्ली होकर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा रुकती है। इसके अलावा दरभंगा के लिए 04610, पटना के लिए फिरोजपुर कैंट से 04602, सहरसा के लिए अमृतसर से 04618 व सिरहिंद से 04508 भी घोषित हैं, इनके दिन IRCTC पर मिल जाएंगे।

दक्षिण भारत से बिहार के लिए Trains

Train नंबर कहां से कहां तक चलने के दिन और अवधि समय
06085 / 06086 एर्नाकुलम से पटना हर शुक्रवार। 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026। वापसी हर मंगलवार, 6 अक्टूबर से 3 नवंबर तक समय IRCTC पर जांचें
06021 / 06022 पोत्तनूर से बरौनी हर रविवार। 4 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026। वापसी हर बुधवार, 7 अक्टूबर से 4 नवंबर तक समय IRCTC पर जांचें
06581 / 06582 यशवंतपुर बेंगलुरु से सहरसा हर रविवार। 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026। वापसी हर बुधवार, 14 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक यशवंतपुर से 07:00, सहरसा मंगलवार 20:20। वापसी 05:55, यशवंतपुर शुक्रवार 16:00
07315 / 07316 हुब्बल्लि से मुजफ्फरपुर हर मंगलवार। 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026। वापसी हर शुक्रवार, 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हुब्बल्लि से शाम 16:45, मुजफ्फरपुर गुरुवार 14:30। वापसी 08:40, हुब्बल्लि रविवार 07:30

केरल वाली दोनों ट्रेनों के फेरे अक्टूबर अंत तक ही हैं, इसलिए केरल के यात्री Booking पहले पूरी करें। सहरसा वाली ट्रेन मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होकर जाती है, कोसी क्षेत्र के लिए यह सबसे सीधा विकल्प है।

मध्य भारत और आसपास के रूटों से Trains

Train नंबर कहां से कहां तक चलने के दिन और अवधि समय
01207 / 01208 नागपुर से समस्तीपुर हर बुधवार। 21 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026। वापसी हर शुक्रवार, 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक नागपुर से 10:40, समस्तीपुर गुरुवार 23:45। वापसी 03:00, नागपुर शनिवार 11:30
08183 / 08184 टाटा से बक्सर हर मंगलवार। 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026। वापसी हर बुधवार, 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक टाटा से 20:30, बक्सर बुधवार 09:15। वापसी 11:55, टाटा गुरुवार 00:35

टाटा वाली ट्रेन बोकारो, गोमो, कोडरमा, राजगीर, बिहारशरीफ, पटना होकर जाती है। गुवाहाटी से गोरखपुर जाने वाली 05633 कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा रुकती है, ऋषिकेश से कोलकाता जाने वाली 04312 गया व धनबाद होकर गुजरती है।

टिकट Booking कैसे करें

Special Train का टिकट आम ट्रेनों की तरह बुक होता है। सबसे आसान तरीका IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करें या Rail Connect व RailOne ऐप है।

  1. IRCTC पर Login करके From व To स्टेशन और यात्रा की तारीख चुनें।
  2. सूची में Special Train का नंबर देखकर अपनी ट्रेन चुनें।
  3. Class चुनकर Seat की उपलब्धता जांचें और यात्रियों का विवरण भरें।
  4. Payment करके Booking पूरी करें और PNR नंबर संभालकर रखें।
IRCTC ऐप से ट्रेन टिकट बुक करने के 4 आसान कदम
फोन से IRCTC ऐप द्वारा टिकट बुक करने के आसान कदम।

ऑनलाइन Booking न कर पाने वाले यात्री स्टेशन के PRS काउंटर से आरक्षण करा सकते हैं। जनरल कोच की अनारक्षित टिकट के लिए UTS ऐप उपयोगी है। यात्रा से पहले PNR Status यहां जांचें ताकि पता चले टिकट Confirm हुआ या Waiting में है।

Waiting List में टिकट हो तो क्या करें

  • Chart आमतौर पर ट्रेन खुलने से लगभग 4 घंटे पहले बनता है और कई Waiting टिकट तभी Confirm या RAC में बदल जाते हैं, इसलिए अंतिम स्थिति Chart के बाद देखें।
  • सीट न मिले तो Tatkal Booking देखें, जो AC श्रेणियों के लिए यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे व Non AC के लिए 11 बजे खुलती है।
  • इसी सूची की दूसरी Special Train या एक दिन इधर उधर की तारीख जांचें, एक में Waiting लंबी हो तो दूसरी में सीट मिल जाती है।
  • Chart बनने के बाद खाली बची सीटें Current Booking से IRCTC व स्टेशन काउंटर पर मिलती हैं।
  • ऑनलाइन बुक किया Waiting E Ticket Chart के बाद भी Confirm न हुआ तो वह अपने आप रद्द होकर पैसा खाते में वापस आता है, ऐसे टिकट से यात्रा न करें।

छठ के बाद वापसी की व्यवस्था

अधिकांश ट्रेनें नवंबर अंत तक चलती हैं, इसलिए वापसी की Booking भी उन्हीं से हो जाएगी। रेलवे ने पटना से आनंद विहार के लिए 02391 व वापसी में 02392 साप्ताहिक Special का प्रस्ताव भी रखा है, जो अंतिम मंजूरी के बाद 21 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक चल सकती है। इसका पटना से प्रस्तावित समय हर शनिवार रात 10:20 बजे है। Booking से पहले IRCTC पर नंबर जांच लें। अन्य रेलवे जानकारी के लिए RRB JE Admit Card 2026 वाली हमारी रिपोर्ट भी देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुंबई से पटना की Special Train कौन सी है?

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर के लिए ट्रेन 01143 रोज़ चल रही है। दानापुर स्टेशन पटना से सटा है, इसलिए पटना जाने वाले इसी से पहुंच सकते हैं। यह ट्रेन 21 नवंबर तक चलेगी।

दिल्ली से दरभंगा के लिए Special Train है क्या?

हां। अमृतसर से जयनगर जाने वाली 04652 दिल्ली होकर दरभंगा रुकती है, सप्ताह में तीन दिन चलती है।

टिकट Waiting में है तो क्या करें?

पहले Chart बनने तक इंतजार करें, कई Waiting टिकट तभी Confirm हो जाते हैं। साथ में दूसरी Special Train, दूसरी तारीख व Tatkal Booking जांचते रहें।

Seat खाली है या नहीं, कैसे पता करें?

IRCTC पर ट्रेन व तारीख डालकर Search करने पर हर Class की उपलब्धता दिख जाती है। बुक किए टिकट की स्थिति PNR Status से जांचें।

Chhath Special Trains की Booking कब से शुरू हुई?

इन Festival Special Trains का आरक्षण 2 अक्टूबर 2026 से खुला था और प्रमुख रूटों पर Waiting List लंबी होती जा रही है।

Special Train में जनरल कोच का टिकट कैसे मिलेगा?

जनरल कोच अनारक्षित होता है, इसका टिकट यात्रा के दिन काउंटर या UTS ऐप से मिलता है। उधना से जयनगर वाली अनारक्षित Special Trains में भी यही तरीका है।

नोट। ट्रेनों के दिन, समय व फेरों में रेलवे बदलाव कर सकता है, इसलिए यात्रा से पहले IRCTC पर नंबर डालकर अंतिम जानकारी जरूर जांच लें। यह सूची Northern Railway, Central Railway और East Central Railway की घोषणाओं तथा प्रमुख समाचार रिपोर्टों पर आधारित है।

Bihar RTPS certificates ki saral Hindi guides — apply, download aur status check, har step aasaan bhasha mein.

© 2026 BiharRtps.in | All Rights Reserved